-
Advertisement
हिमाचल: ITBP में तैनात इंदु शर्मा का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि
Last Updated on March 9, 2022 by Vishal Rana
बडूखर। आईटीबीपी (ITBP) में तैनात हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला की महिला इंदु शर्मा का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। उसकी बेटी कृति शर्मा ने मुखाग्नि दी। जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव बडूखर की इंदु शर्मा का बीते रोज पंचकूला में हृदय गति रुकने (Heart Attack) से देहांत हो गया था।
बताया जा रहा है कि इंदु शर्मा के पति का देहांत कुछ साल पहले हुआ था और उसके बाद करुणामूलक आधार पर वह अपने पति की आश्रित के रूप में आइटीबीपी में कार्यरत थी। कुछ समय से वह भी एक भयंकर बीमारी से ग्रस्त थी। इसी दौरान वह अपनी सैनिक सेवाएं देने के दौरान अपनी बीमारी से भी जूझ रही थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल का जवान तिरंगा ओढ़ कर घर पहुंचा, सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
इंदु शर्मा 2010 में आईटीबीपी फोर्स में सैनिक के रूप में भर्ती हुई थी। आईटीबीपी फोर्स में सेवा करने का मौका उन्हें अपने पति की मृत्यु के बाद मिला था। इंदु शर्मा के पति भी आईटीबीपी में ही बतौर सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे थे और उनकी मृत्यु दैनिक दिनचर्या के दौरान हो गई थी। बता दें कि इंदु शर्मा का पार्थिव शरीर मध्यरात्रि उनके निवास स्थान बडूखर में पहुंचा और आज दोपहर उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय प्रशासन की और से उपमंडल अधिकारी इंदौरा सोमिल गौतमए आइटीबीपी के जवानों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने इंदु शर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इंदु शर्मा के पार्थिव शरीर को उसकी बेटी कृति शर्मा ने मुखाग्नि दी। बता दें कि इंदु शर्मा की दो बेटियां हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…