-
Advertisement
रामस्वरूप शर्मा की पत्नी-बेटे से मिलकर JP Nadda ने जताया शोक, कल 11 बजे अंतिम संस्कार
Last Updated on March 17, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। रामस्वरूप शर्मा का आज दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने आवास में खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रामस्वरूप शर्मा की पत्नी चंपा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं। आपको बता दें कि सड़क मार्ग से एंबुलेंस में रामस्वरूप शर्मा की पार्थिव देह लाई जा रही है। रामस्वरूप शर्मा का पैतृक गांव जोगिंद्रनगर के जपेहड़ में है। कल रामस्वरूप शर्मा के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Breaking:राम स्वरूप का बेटा बोला-पुलिस जांच के बाद पता चलेगी हकीकत, कल होगा अंतिम संस्कार
रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल सदन पहुंचे और रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी व बेटे को ढाढस भी बंधाया। इस दौरान हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी भी वहां मौजूद रहीं। इसके बाद परिवार सांसद रामस्वरूप की पार्थिव देह के साथ जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें कि सांसद की पत्नी चंपा शर्मा किसी भागवत में शिरकत करने गई हुई थीं। निधन की जानकारी देने के बाद वो जयपुर से दिल्ली लौटी थीं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking : मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा नहीं रहे, दिल्ली में ली अंतिम सांस
इसके बाद परिवार पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहा था। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव हिमाचल सदन लाया गया। यहां बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। सांसद रामस्वरूप शर्मा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे जोगिंद्रनगर के मच्छयाल में किया जाएगा।