-
Advertisement
जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा
ऊना। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की धर्म पत्नी मल्लिका नड्डा (Mallika Nadda) ने वीरवार दोपहर पांच बजे करीब मां चिंतपूर्णी (Chintpurni) के दरबार में पहुंचकर माथा टेका व पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने मल्लिका नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में माता रानी के दर्शन किए और पुजारी संदीप कालिया ने उनको विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष शर्मा ने उन्हें माता रानी की फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी देहरा (BJP Dehra) के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, बीजेपी नेता राजेश पराशर, कुंदन गर्ग मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


