-
Advertisement
किन्नौर लैंडस्लाइडः साथी के लिए फरिश्ता बन गया कलजंग नेगी
Last Updated on August 11, 2021 by Sintu Kumar
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए भयावह लैंडस्लाइड( landslide) में स्पीलों के कलजंग नेगी ने जानकी परवाह ना करते हुए अपने साथी को सकुशल मलबे से बाहर निकाला। ये दोनों बस में सवार थे। जैसे ही बस के ऊपर लैंड स्लाइड हुआ तो कलजंग नेगी जैसे -तैसे बाहर निकल आए। खून से लथपथ कलजंग ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपने साथी मंडी निवासी की जान बचाई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बस में 20 से 30 लोग सवार थे।अभी तक 13 लोग रेस्क्यू किए गए हैं और 10 लोगों के शव मिले हैं। दो शव की पहचान हो चुकी है, जबकि 8 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। एक बच्चा 4 पुरूष व 5 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी रेस्कयू में जुटे हुए हैं। प्रशासन के अनुसार हादसे में एक बस अभी तक दबी हुई है। एचआरटीसी की यह बस रिकांग पिओ से हरिद्वार जा रही थी। इसके अलावा एक कार व ट्रक भी मबले में दबे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page