- Advertisement -
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति 12 (KBC 12) में शुक्रवार को कर्मवीर एपिसोड में पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव (Phulbasan Yadav) आईं। फूलबासन के साथ एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) भी आईं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की रहने वाली फूलबासन महिलाओं के लिए मिसाल हैं। वह जनहित कार्य समिति के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं की मदद करती हैं। फूलबासन और रेणुका ने शो से 50 लाख रुपए जीते।
रेणुका शहाणे ने फूलबासन से इम्प्रेस होकर कहा, ‘इमकी कहानी सुनकर, भले ही मैं पढ़ी-लिखी हूं, मुझे बुरा लगता है, क्योंकि मैं शिक्षित हूं, तो मैं कभी भी समाज के लिए कुछ करने की क्यों नहीं सोचती?’ रेणुका शहाणे और फूलबासन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के इस लेटेस्ट एपिसोड में शानदरा परफॉर्म किया और काफी मजबूती से आगे बढ़ते हुए दोनों 50 लाख के सवाल तक पहुंच गईं। 50 लाख का यह सवाल हिमाचल को लेकर पूछा गया था।
इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में, अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?
A. किंकरी देवी
B. दया बाई
C. मानसी प्रधान
D. चुनी कोटस
इसका सही जवाब था- किंकरी देवी
फूलबासन महिलाओं के लिए एक मिसाल की तरह हैं, जो छत्तीसगढ़ में आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए काफी काम कर रही हैं। इन महिलाओं को गरीबी से लड़ने में और फिर उन्हें आगे बढ़ने में फूलबासन मे अपना जमकर योगदान किया है। फूलबासन यादव महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करके उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का काम कर रही हैं। वह बाल विवाह के खिलाफ और गांव में नशा मुक्त अभियान जैसे काम को लेकर चर्चा में रही हैं। इस शो में उन्होंने इससे जुड़ा कई किस्सा भी शेयर किया।
- Advertisement -