-
Advertisement
पंचायत चुनाव में कूदे पटना वाले ‘खान सर’, नोट के बदले वोट पर कह दी ये बात
पटना। अपने निराले अंदाज से पढ़ाने वाले ‘खान सर‘ इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘खान सर’ बिहार के पंचायत चुनाव में प्रचार करते नजर आए, इस दौरान उन्होंने नोट के बदले वोट नहीं देने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर कोई 500 रुपए दे तो 5000 रुपए ले लिजिए, लेकिन उसे वोट मत दीजिए।
दरअसल, पटना में जीएस की कोचिंग चलाने वाले खान सर मुखिया पद के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सड़क पर उतरे। वह प्रत्याशी के साथ कार की छत से रोड शो करते नजर आए। रोड शो के दौरान वह हंसी मजाक करते हुए वोट अपील करते दिखे।
यह भी पढ़ें: बड़े हैवी ड्राइवर हो भाई साहब आप तो: GK के सवाल का सही जबाव दो, किराया माफ
उन्होंने कहा, ‘1000 नहीं 5000 लीजिए और वोट भी नहीं दीजिए। खस्सी (बकरा) 5 हजार में बिकता है, आदमी एक हजार में कैसे बिक जा रहा है। अरे पैसा भी ले लेना, एक हजार नहीं 5 हजार लेना है और वोट भी नहीं देना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, की लड़ाई लड़िये आप लोग। हम हमेशा आएंगे यहां। किसी को पढ़ाई-लिखाई की जरुरत होगी तो हमसे पटना में मिलिएगा।’
बता दें कि जिस प्रत्याशी के लिए खान सर ने प्रचार किया उसका नाम विपिन कुमार है। विपिन खान सर के दोस्त बताए जाते हैं। मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार को देखते हुए वे सहदेई के सलहा पंचायत से चुनाव मैदान में उतरे हैं। मैं यूट्यूब पर पढ़ाने के काम के साथ समाज सेवा दोनों करूंगा, कोई काम नहीं छोडूंगा। सारे प्रत्याशियों के करीबी चुनाव प्रचार करते हैं। ‘खान सर’ मेरे दोस्त हैं इसीलिए वो मेरे लिए आए थे। बता दें कि विपिन भी यूट्यूब पर मैथ्स मस्ती नाम का यूट्यूब चलाते हैं।

