-
Advertisement
First Hand: बीजेपी की वर्चुअल रैली में सांसद Kishan Kapoor भी,मंडल से कर दिए थे गायब
धर्मशाला/ शिमला। बीजेपी की कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली (Virtual rally)में पार्टी सांसद किशन कपूर (Kishan Kapoor)को अंततः जगह दे दी गई।इससे पहले धर्मशाला मंडल की रैली से कपूर गायब कर दिए गए थे। ये रैली 12 जून को हुई थी,जिसमें सीएम जयराम ठाकुर के अलावा राज्यसभा के लिए नामित इंदु गोस्वामी मुख्य वक्ता रहीं थी। लेकिन आज कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र (Kangra-Chamba parliamentary constituency) की वर्चुअल रैली शुरू होते ही सबकी नजरें किशन कपूर पर टिकी थी। रैली की स्क्रीन पर किशन कपूर भी आखिर नजर आ ही गए। चूंकि ये रैली कपूर के संसदीय क्षेत्र से ही जुड़ी थी,इसलिए उनका इसमें होना अपने आप में ही महत्व रखता है।
ये भी पढ़ेः बीजेपी धर्मशाला मंडल की Virtual Rally से भी Kishan Kapoor गायब, बोले नहीं है सूचना
बीते दिनों कांगडा के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस (PWD Rest House Kangra)में कपूर की मौजूदगी में हुई एक बैठक के बाद उन्हें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी विधायकों ने बागी कहकर एक बयान जारी किया था। उसके बाद पार्टी में बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। उससे पहले भी कपूर अधिकतर पार्टी कार्यक्रमों से नदारद ही पाए गए थे। लेकिन आज की इस रैली में कपूर की मौजूदगी ने एक संदेश देने का काम किया है। आज हुई इस रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)व हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) वक्ता रहे।

