-
Advertisement
यहां हैं अजीबोगरीब कानून, नहाए बिना बिस्तर पर जाना माना जाता है गैरकानूनी
Last Updated on June 12, 2022 by saroj patrwal
हर के जगह के अपने अलग-अलग कानून होते हैं और इन कानूनों के हिसाब से उस जगह के लोगों को अपने सारे काम पूरे करने होते हैं। दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जो कि कुछ ऐसे नियम बना देते हैं, जिनसे वहां की जनता को परेशानी होने लगती है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:क्यों खाकी होती है पुलिस की वर्दी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
बता दें कि इंग्लैंड (England) के मैसाचुसेट्स में एक अजीबोगरीब कानून है। वहां पर अगर कोई बिना नहाए सोने के लिए बिस्तर पर चले जाना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब कानून अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को में है। दरअसल, सैन फ्रांसिस्को में अंडरवियर से गाड़ी साफ करना अपराध है। ऐसा करने पर व्यक्ति को जुर्माना भरना पड़ सकता है।
वहीं, इटली (Italy) के मिलान शहर के अंदर इंसान के हंसने पर मनाही है। शहर के अंदर अगर कोई भी व्यक्ति हंसता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगा दिया जाता है। ऐसा ही अजीबोगरीब कानून स्विट्जरलैंड (Switzerland) में है। बता दें कि वहां रात को 10 बजे के बाद अगर बाथरूम में फ्लश चला दी जाती है या फिर वहां से आवाज भी आती है तो जुर्माना लगा दिया जाता है।