-
Advertisement
बार-बार जगह बदलता है ये खंभा, नहीं जान पाया कोई रहस्य
Last Updated on August 9, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे एक खंभे (Pillar) के बारे में बताएंगे, जो बार-बार खुद अपनी जगह बदलता है। हालांकि, इसके रहस्य के बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। ये खंभा कभी भी अपनी जगह बदल लेता है।
ये भी पढ़ें-यहां आकर मर जाते हैं पक्षी, नहीं जान पाया कोई रहस्य
बता दें कि मोनोलिथ (Monolith) नाम का ये खंभा एक फिर से नजर आया है। इस बार ये खंभा अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया में नजर आया है। बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में ये खंभा पाइन पहाड़ के ऊपर पाया गया है। इस पाइन पहाड़ के पास में अतासकाडेरो कस्बा स्थित है। कई समय में अलग-अलग देशों में दिखने वाले मोनोलिथ एक पहेली बना हुआ है।
ये होता है मोनोलिथ
गौरतलब है कि मोनोलिथ का मतलब होता है पत्थर या धातु से बना बड़ा खंभा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिका, उत्तरी रोमानिया और उताह रेगिस्तान में मेटल मोनोलिथ दिखाई दिए हैं। वहीं, अब यूके में भी धातु का एक रहस्यमयी खंभा दिखाई दिया है, जो ऑफ व्हाइट रंग का है और बहुत चमकीला है।
कहा जाता है कि ये खंभा अभी तक दुनिया के 30 देशों में नजर आ चुका है। मोनोलिथ खंभा पहली बार अमेरिका में देखा गया था। इसके बाद इसे उताह रेगिस्तान में देखा गया। फिर वहां से भी ये गायब हो गया और फिर इसे रोमानिया के पहाड़ों पर देखा गया।
Tags