-
Advertisement

समुद्र में 400 साल से भटक रहा ये जहाज, रहस्य जानकर रह जाएंगे दंग
दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमय जगह हैं, जिनके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक जहाज से जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में इस जहाज को भूतिया जहाज के रूप में देखा जाता है। कहा जाता है कि ये जहाज पिछले 400 साल से श्रापित होकर समुद्र में भटक रहा है। इस जहाज (Ship) का नाम फ्लाइंग डचमैन शिप है।
यह भी पढ़ें:सफेद लाइनें क्यों छोड़ता है हवाई जहाज, यहां जानिए कारण
इस जहाज को लेकर कई कहानियां जुड़ी हुई हैं। जिस कारण ये जहाज हमेशा चर्चा में बना रहता है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस जहाज को समुद्र में देख ले तो उसका जहाज पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। इस श्रापित जहाज को लेकर दुनियाभर में कई टेलीविजन शो और फिल्में बन चुकी हैं। कई लोग इस जहाज के दिखने का दावा कर चुके हैं, लेकिन ये सच है या झूठ इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है।
बता दें कि 20वीं सदी के मशहूर लेखक निकोलस मॉन्सर्रेट ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में इस जहाज को देखने का दावा किया था। इस जहाज को लेकर फ्लाइंग डचमैन शिप (Flying Dutchman Ship) को लेकर विभिन्न मान्यताएं और धारणाएं हैं। कहा जाता है कि ये जहाज एक वैसल था। इस जहाज के कैप्टन हेनरीक वैन द डेक्कन थे, जिन्हें डचमैन के नाम से भी जाना जाता था।
कहा जाता है कि सन् 1641 में जहाज के कैप्टन हेनरीक वेन हॉलैंड से अपने जहाज के साथ ईस्ट इंडीज की तरफ निकले थे। इसके बाद आते वक्त उन्होंने वेसल को कैप ऑफ गुड हॉप की ओर मोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान जहाज में बैठे यात्रियों ने कैप्टन के इस फैसले का विरोध किया क्योंकि ये रास्ता लंबा था। वहीं, आते वक्त रास्ते में जहाज का सामना एक भयंकर तूफान से हुआ और इस तूफान में जहाज पूरी तरह से तबाह हो गया। इस हादसे में जहाज पर सवार सभी यात्री मारे गए। बताया जाता है कि हादसे के वक्त यात्रियों ने इस जहाज को बदुआ देकर श्रापित कर दिया। इसके बाद से ये जहाज समुद्र में भटक रहा है। हालांकि, आज तक कोई इस जहाज का पता नहीं कर पाया है कि ये जहाज कहां है।