इन 5 जगहों के ऊपर से जहाज की है “नो एंट्री”, ये है कारण

ताजमहल के ऊपर से जहाज का उड़ना है मना

इन 5 जगहों के ऊपर से जहाज की है “नो एंट्री”, ये है कारण

- Advertisement -

विश्व में हर जगह पर हवाई जहाज की उड़ान देखने को मिलती है। हालांकि, यहां पर कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां आज भी हवाई जहाजों का उड़ने पर मनाही है। इन जगहों पर नो फ्लाइट जोन (No Flight Zone) का टैग लगा हुआ है। दुनिया में पांच ऐसी जगह हैं, जहां हवाई जहाज की उड़ान सख्त मना है।


यह भी पढ़ें:अपने ही देश में इन जगहों पर नहीं जा सकते भारतीय, जानिए कारण

नो फ्लाइट जोन में दुनिया की कई मशहूर जगह शामिल हैं। इन जगहों में ताजमहल, सऊदी अरब का मक्का, तिब्बत, डिजनी लैंड और माचू पिचू शामिल है। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताजमहल (TajMahal) दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। सरकार ने इस इमारत की सुरक्षा के लिए साल 2006 में इस जगह को नो-फ्लाई जोन की कैटेगरी में रख दिया था।

इस्लाम समुदाय के लिए सऊदी अरब (Saudi Arab) का मक्का (Mecca) शहर एक बेहद खास धार्मिक स्थल है। मक्का में काबा के ऊपर से हवाई जहाज के उड़ने पर सख्त बैन है। इस जगह को धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व देने के लिए ये नियम बनाया गया था।

दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्रों में तिब्बत (Tibet) को शामिल किया गया है, लेकिन ये जगह भी नो फ्लाई जोन कैटेगरी में आता है। इस खूबसूरत जगह पर हवाई जहाज की उड़ान को सुरक्षा के लिहाज से रोकथाम लगाई गई है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बहुत बड़ा डिज्नी पार्क (Disney Park) बना है। डिज्नी पार्क को डिज्नीलैंड के नाम से भी जाना जाता है। 9/11 के हमले के बाद से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जगह के ऊपर से हवाई जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया गया।

दक्षिण अमेरिका के एक देश पेरू में स्थित माचू पिचू को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया जाता है। माचू पिचू एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जहां दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं। ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगह होने के कारण यहां के ऊपर से हवाई जहाज की उड़ान पर रोकथाम लगाई गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Taj Mahal | Knowledge News | tibet | Uttar Pradesh | America | California | Saudi Arab | South America
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है