-
Advertisement
सफेद लाइनें क्यों छोड़ता है हवाई जहाज, यहां जानिए कारण
Last Updated on April 29, 2022 by sintu kumar
अक्सर आपने आसमान में जहाज को उड़ते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि जिस जगह पर जहाज (Aeroplane) उड़ रहा होता है वहां कुछ लकीरें भी दिखाई देती हैं। कई लोग इन लकीरों को हवाई जहाज के धुएं का नाम देते हैं तो कुछ लोग इन्हें बर्फ की लकीर कहते हैं। आज हम आपको इसके पीछे की हकीकत बताएंगे।
यह भी पढ़ें:इन 5 जगहों के ऊपर से जहाज की है नो एंट्री ये है कारण
रिपोर्ट्स के अनुसार आसमान में बनने वाली सफेद लकीरों को कंट्रेल्स कहते हैं। ये कंट्रेल्स बादल होते हैं, लेकिन ये आम बादलों की तरह नहीं बनते हैं। ये बादल हवाई जहाज या रॉकेट के काफी ऊंचाई पर जाने के बाद के बाद बनते हैं। हालांकि, ये कंट्रेल्स कुछ ही समय में गायब हो जाती हैं। सबसे पहले ये कंट्रेल्स सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान 1920 में देखे गए थे।
ऐसे बनते हैं कंट्रेल्स
जानकारी के अनुसार, जब जहाज जमीन से करीब 8 किलोमीटर ऊपर और -40 डिग्री सेल्सियस में उड़ रहा हो तब कंट्रेल्स बनते हैं। हवाई जहाज या रॉकेट के एग्जॉस्ट से एरोसॉल्स यानी धुआं निकलता है और वह आसमान की नमी को जमा देता है, तब कंट्रेल्स बनते हैं।