-
Advertisement
कौन रखता है भारतीय नौसेना के जहाजों के नाम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated on September 3, 2022 by sintu kumar
जैसा कि हम जानते हैं कि भारतीय नौसेना में भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत शामिल हो गया है। इस पोत के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना की क्षमता और भी ज्यादा बढ़ गई है। क्या आप जानते हैं कि आखिर भारतीय नौसेना के जहाजों के नाम कैसे रखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें-नौसेना को मिला महाबली INS विक्रांत, जानिए क्या है इसकी खासियत
बता दें कि नौसेना की शिप के नाम इंटरनल नोमेनक्लेचर कमेटी तय करती है। ये कमेटी रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है। इस कमेटी के हेड असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (Assistant Chief of Naval Staff) होते हैं। कमेटी के सदस्य मंत्रालय के हिस्ट्रोकिल सेक्शन और पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि भी होते हैं। किसी भी शिप का नाम इन सभी की रजामंदी से तय होता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में जहाजों और पनडुब्बियों के नाम भारतीय गणराज्य के विभिन्न पहलुओं के नाम पर रखना एक बहुत अच्छी परंपरा है। कहा जाता है कि इन नामों के जरिए भारत की विविधता को संबोधित करने की कोशिश की जाती है। जबकि, कई जहाजों के नाम अक्सर पहले से सेवामुक्त जहाजों के नाम पर रखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें-नौसेना के झंडे को मिली छत्रपति शिवाजी की पहचान, हटाया गया अंग्रेजों का निशान
गौरतलब है कि INS विक्रांत (INS Vikrant) को नाम 1971 के विक्रांत शिप से मिला है। 1971 के युद्ध में विक्रांत ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। जहाजों के नाम क्लास और प्रकार के हिसाब से होते हैं। भारतीय जहाजों में सिंधुघोष, शिशुमार, कुंभीर, कोलकाता, राजपूत, दीपक, तलवार, ज्योति, मगर, अभय, सुकन्या आदि नाम शामिल हैं।