-
Advertisement
नया करने की जब बात होती है, तभी नए जोश के साथ होती है नई शुरुआत-कोमल शर्मा
Komal Sharma : नगर परिषद कांगड़ा की पूर्व अध्यक्ष कोमल शर्मा (Komal Sharma) ने नगर परिषद चुनाव के बीच कहा है कि उम्मीद नहीं विश्वास है,कांगड़ा जो मेरा परिवार हैं सब अच्छे से होंगे। मिलना तो हमारी दिनचर्या का हिस्सा है,लेकिन अब वक़्त गंवाने का नहीं सदुपयोग करने का है। हम सभी मां ब्रजेश्वरी देवी के चरणों में नतमस्तक होते हैं,चूंकि हम सभी पर मां की अपार कृपा है। इसी मां की बदौलत नगर के विकास की वह गाथा है,जो आपके प्रयास से शुरू हुई, हम उसे अपना लक्ष्य मानकर मां ब्रजेश्वरी देवी के चरणों में नतमस्तक होते हुए आगे बढने का प्रयास वर्षो से करते आ रहे हैं। हमें बस अगर किसी बात की जरूरत है तो वह आपके सहयोग की,आपके आशीर्वाद की। जो आशीवार्द आप पंडित बालकृष्ण शर्मा के वक्त से इस परिवार पर बनाए रखते आए हैं,आगे भी वह उसी तरह बना रहेगा हमारा विश्वास ही नहीं बल्कि ये एक हकीकत भी है।
हमारा शहर,हमारे सपने के संकल्प को लेकर आपके बीच हैं
कोमल शर्मा ने कहा है कि कोविड-19 जैसे संकट के दौर के बीच जब आपकी इस बहू-बेटी को शहर की सेवा करने का मौका मिला तो मैं हर बात से अनजान थी,लेकिन घर की चौखट से निकलते ही आपने अंगुली पकडकर जिस तरह सहारा दिया,उसी के चलते ये नगर विकास की एक नई डगर पर निकल पडा। आप हमारा परिवार हैं,इस नाते आपने हमें जो सुझाव दिए हम उसी तरह आगे बढ़ते चले। हमारा शहर,हमारे सपने, हम पहले भी इसी संकल्प को लेकर आपके बीच आए थे,आज फिर से उसी संकल्प के साथ आपके बीच में हैं। मां ब्रजेश्वरी देवी की नगरी शहर के हमारे युवा साथी,क्या चाहते हैं,हमारी बहने क्या चाहती हैं, हमारे बड़े-बूढ़े बुजुर्ग क्या चाहते हैं,हम फिर से उस सोच के साथ एक बार फिर से सामने आए हैं। आज हमें ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हर कदम पर आपने हमारा साथ दिया, आपसे एक गुजारिश यही रहेगी कि आगे भी हमारा मार्गदर्शन इसी तरह करते रहें,आशीर्वाद बनाये रखे।
-अमित महाजन

