- Advertisement -
धर्मशाला। जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) आज विधिवत रूप से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष के लिए उनका सिंगल नामांकन था और उन्हें विपक्ष का भी समर्थन था।सीएम सुखविंदर सिह सूक्खू ने पठानिया को अद्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश किया और विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसका अनुमोदन किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दूसरा प्रस्ताव पेश किया और हर्षवर्धन चौहान ने उसका समर्थन किया फिर तीसरा प्रस्ताव धनी राम शांडिल ने पेश किया और उस का समर्थन विपिन परमार ने किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कुलदीप पठानिया का चयन हुआ। प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने कुलदीप पठानिया के नाम की घोषणा की। आज से विधानसभा की कार्यवाही को वही आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था और आज उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलदीप पठानिया का नाम सामने रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।
Kuldeep Pathania became Himachal vidhansabha Speaker
65 वर्षीय कुलदीप पठानिया पूर्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक (Congress MLA) बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए। वीरभद्र सरकार में वे प्रदूषण नियत्रण बोर्ड के चेयरमैन थे। कुलदीप पठानिया के नामांकन के दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू, (CM Sukhu) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, समेत नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे।
- Advertisement -