-
Advertisement
दिल्ली में हाईलेवल बैठक के बाद हिमाचल लौटे कुलदीप राठौर ने किया बड़ा खुलासा, यहां जाने
Last Updated on March 25, 2022 by Vishal Rana
हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेसियों की दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई हाईलेवल बैठक के बाद हिमाचल लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राठौर ने कहा कि पंजाब के नतीजों के बाद हिमाचल प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल नहीं हो सकता है। इस तरह की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की भी कोई मंशा नहीं है। हाईकमान का भी इसको लेकर कोई विचार नहीं हैए बल्कि हाईकमान के स्पष्ट निर्देश हैं कि एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ा जाए।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली में सोनिया गांधी के साथ हिमाचल के कांग्रेसियों की बैठक, जाने किन विषयों पर हुई चर्चा
हाईलेवल बैठक में कांग्रेस नेताओं की चर्चा और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कड़े संदेश का भी उन्होंने खुलासा किया है। राठौर ने कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का इस बैठक में संदेश दिया गया है। कुलदीप राठौर ने दिल्ली से लौटने के बाद पहली बार मीडिया से हमीरपुर में बातचीत की है। दिल्ली से हिमाचल लौटे राठौर कांगड़ा से हमीरपुर होकर शिमला जा रहे थे। इसी दौरान वह हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। संगठन में बदलाव के कयासों के बीच हुई इस बैठक को लेकर राठौर ने कहा कि यह बैठक बदलाव को लेकर नहीं बुलाई गई थीए बल्कि आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई।
गुटबंदी करने वाले नेताओं को दिया स्पष्ट संदेश
इस बैठक का मकसद सभी नेताओं को एकजुटता का संदेश देना था। वहीं बैठक में शामिल सभी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष अपनी अपनी बात रखी है। राठौर ने कहा कि जमीनी स्तर पर उन्होंने संगठन को मजबूत किया है। गुटबंदी करने वाले नेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गुटबंदी होगी तो सब लक्ष्य से भटक जाएंगे। संगठन में बदलाव के कयासों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि बदलाव ही करना होता तो हाईकमान बैठक ही क्यों बुलाती। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई है जो यह नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी स्थिर हो।