- Advertisement -
शिमला। हिमाचल की पहली मल्टी मीडिया कंपनी हिमाचल अभी अभी के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उर्मिल शर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष रहते हुए एक अलग नाम कमाया। उनके पति पंडित बालकृष्ण शर्मा भी वर्षों तक इसी पद पर रहते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के कोषाध्यक्ष भी रहे। राठौर ने कहा है कि हम इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
- Advertisement -