-
Advertisement
राठौर बोले, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। राठौर ने कहा कि 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में पूछताछ के लिए बुलाया है। जबकि इससे पहले राहुल गांधी से भी कई दिन तक ईडी पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस, महिला सांसद ने सिलेंडर उठाकर जताई नाराजगी
कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि मामले में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, बेवजह गांधी परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई यानी कल देश के सभी राज्यों में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस इसको लेकर प्रदर्शन करेगी। जबकि, 22 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालयों में धरने प्रदर्शन होंगे। देश का लोकतंत्र खतरे में है जिसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी जो 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से निकाली जाएगी।
राठौर ने कहा कि देश की केंद्र सरकार ने अब खाने की चीजों पर भी जीएसटी (GST) लगा दिया है। अनाज पर देश में पहली बार जीएसटी लगा है। आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। खाने की चीजों के साथ-साथ बैंक और अस्पताल सुविधाओं पर भी जीएसटी लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का बस चले तो पानी और सांस लेने में भी जीएसटी लागू कर दे। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

