-
Advertisement
मुंडन संस्कार का शगुन पांच हजार, पुलिस आई और कर गई कुछ ऐसा काम
कुल्लू। कोरोना काल में सरकार ने आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या निर्धारित कर रखी है लेकिन लोग सरकार की गाइडलाइन ( Guideline) को तोड़ने से परहेज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है मामले की भनक लगते ही पुलिस (Police) मौके पर चालान करने पहुंच जाती है। ऐसा ही कुछ कुल्लू ( Kullu) के साथ लगती लगवैली में डुघीलग गांव में हुआ । यहां पर एक व्यक्ति के घर मुंडन संस्कार चल रहा था। इस दौरान गांव में पुलिस पहुंच गई और मुंडन संस्कार समारोह आयोजित करने वाले व्यक्ति का चालान( Chalan) काटा गया। चालान के रूप में व्यक्ति से 5000 रुपए जुर्माना के तौर पर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking:कोरोना Curfew से पहले हिमाचल के इस शहर में पुलिस का Flag March -देखें Video रपट
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ( SP Kullu Gaurav Singh)ने बताया कि डुघीलग में सोनू पुत्र पूर्ण चन्द निवासी रोपा अपने बेटे का मुंडन संस्कार समारोह का आयोजन कर रहा था। आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया था, जिस कारण पुलिस ने उक्त व्यक्ति का चालान कर उससे पांच हजार रुपए वसूले गए हैं। एसपी कुल्लू ने बताया कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पुलिस की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाया जा रहा है। पुलिस ने जिला भर में पिछले 5 दिनों में 300 चालान किए हैं। जिसमें सोशल डिस्टेसिंग, मास्क की वायलेशंन शामिल है और इन तीन सौ चालान के पुलिस ने 1.5 लाख रूपए जुर्माना वसूल किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

