-
Advertisement
कुल्लू में फिर लैंडस्लाइड, 2 घर जमींदोज, एक की मौत -तीन रेस्क्यू, कई लोग फंसे
Himachal landslide: हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। खास तौर पर कुल्लू में बारिश अब लोगों को जान ले रही है। जिला में लगातार लैंडस्लाइड हो रहे है। आज सुबह के समय भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए और इस घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आज सुबह तड़के फिर लैंडस्लाइड से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। एक महिला समेत 6 लोग मलबे में फंस गए हैं। एनडीआरएफ और लोकल पुलिस ने तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया है।#Kullu #Himachal #landslide #NDRF #AkhadaBazar #Devdhar #Kullu #rescued pic.twitter.com/fjjAtJvAsU
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 4, 2025
दो घरों में हुआ नुकसान
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टानें आ गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से दो घरों में नुकसान हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो महिलाओं समेत तीन लोगों को बचाया गया है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति के शव को निकाला गया है।
इसके अलावा एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं।
तुलसी

