-
Advertisement

राजधानी शिमला में तेज बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड, यातायात ठप
शिमला। राजधानी में हो रही लगातार बारिश के चलते कई जगह लैंडस्लाइड हुए हैं। शनिवार रात हुई से ढली थाना के समीप भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा गिर गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
यह भी पढ़ें:कुदरत का कहर जारी: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी लैंडस्लाइड, एक की मौत
लैंडस्लाइड के चलते सुबह से दोनों तरफ से जाम लगा हुआ है। वहीं, सड़क को पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। वाहनों को संजौली-ढली बाईपास से भेजा जा रहा है। वहीं, मलबे को हटाने में लोक निर्माण विभाग सड़क को खोलने में जुटा है। हालांकि यहां सड़क को चौड़ा करने का काम लगा हुआ था। सुबह से ही यहां मलबा गिर रहा था। दोहपर बाद सड़क पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और मलबा गिर गया। सड़क अवरुद्ध होने से सेब की गाड़ियां भी बाईपास से भेजी जा रही हैं। शाम 6 बजे तक सड़क खोलने का लोक निर्माण विभाग दावा कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group