- Advertisement -
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला के कोटा पाब पंचायत में 41 बकरे और बकरियों को मारने वाला तेंदुआ (Leopard) अब आदमखोर बन गया है। तेंदुए ने अब एक महिला पर हमला (Attack) किया है। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पाब गांव की महिला सत्या देवी मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान महिला (Woman) पर अचानक से तेंदुए ने हमला कर दिया। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से छूट कर जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख कर तेंदुआ मौके से भाग गया।
ग्रामीणों ने घायल महिला (Injured Woman) को तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के कोटा पाब गांव के एक किसान के बाड़े में आधी रात तेंदुए ने हमला कर दिया था और 41 बकरियों का मार गिराया था। वहीं कईयों को घायल कर दिया था। तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में खासा आतंक फैला हुआ है। लोग दहशत में जी रहे हैं। शाम और रात के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने वन विभाग (Forest Department) से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं, डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि फिर से इस तरह का कोई हादसा ना हो।
- Advertisement -