-
Advertisement
Breaking: बालाकोट ऑपरेशन के हीरो केजीएस ढिल्लों बने IIT मंडी के BOG अध्यक्ष
मंडी। भारतीय वायुसेना के सीमापार किए गए ऑपरेशन बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कंवल जीत सिंह ढिल्लों को IIT मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने पुलवामा आईईडी ब्लास्ट, बालाकोट एयर स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त किए जाने के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण हालात में 15वीं कोर की कमान (Indian Army Command of 15th Corps) संभाली। अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग और रणनीतिक खुफिया जानकारी के लिए जिम्मेदार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के तहत उन्होंने डीजी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। ढिल्लों 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्ति हुए। भारतीय सेना में अपने 39 साल के करिअर के दौरान उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

