-
Advertisement
वरमाला लिए खड़ी थी दुल्हन, प्रेमी आया और मांग में भर दिया सिंदूर- फिर हुआ ये सब
Last Updated on December 4, 2021 by saroj patrwal
उत्तर प्रदेश में एक शादी के दौरान अजब वाक्या सामने आया है। यहां पर दुल्हन जब स्टेज पर वरमाला के लिए खड़ी थी तभी एक लड़का आया और उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। ये नजारा देख लोग सन्न रह गए और लड़का व लड़की पक्ष की तरफ से माहौल गरमाने लगा। तभी किसी ने पुलिस को भी फोन कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर बड़े- बुजुर्गों के कहने पर मामला तो सुलट गया। आगे सुनिए लड़की की शादी उसी के साथ हुई जो उसे ब्याहने आया था।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन के लेकर आई ये रिपोर्ट दुनिया भर में टेंशन बढ़ाने वाली है
हुआ यूं कि यूपी के गोरखपुर के रखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ महीने पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया। लड़की की शादी के दिन वरमाला स्टेज पर अभी दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने ही वाले थे कि प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। सिंदूर भरने के साथ ही दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यह देख वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। पुलिस भी पहुंची दूल्हा और दुल्हन के परिवारीजनों के बीच माहौल गर्म होने लगा। स्टेज पर प्रेमी और प्रेमिका भी एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे लेकिन पुलिस को देखते ही प्रेमी बैकफुट पर आ गया और वापस अपने घर चला गया। प्रेमी के घर चले जाने के बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग एक बार फिर पुलिस के कहने पर पंचायत में बैठे। सुलझ-समझौते के बाद भोर में तीन बजे दुल्हन की विदाई हो पाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group