-
Advertisement
चमोली में बड़ा हादसा: माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे, 16 को किया रेस्क्यू
Glacier Broke in Uttarakhand: उत्तराखंड में चमोली में भारी हिमपात की वजह से बड़ा हादसा होने की सूचना है। यहां पर माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूट गया, जिसमें 57 मजदूर दब गए हैं। सेना के मुताबिक बाकी के 3 कंटेनरों की भी तलाश जारी है।
https://twitter.com/ITBP_official/status/1895423065292673308
अबतक कुल 16 मजदूरों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 41 की तलाश जारी है। सेना के अलावा NDRF, SDRF, ITBP और BRO की टीमें मौके पर हैं। हादसे पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा – जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
https://twitter.com/pushkardhami/status/1895391123998453786
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। इन मजदूरों में से 16 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है। इस बीच,सीमा सड़क संगठन के अधिशासी अभियंता सीआऱ मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

