- Advertisement

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 14 प्रिंसिपल बने डिप्टी डायरेक्टर, देखें पूरी लिस्ट
Education Department: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 14 प्रिंसिपलों को उनके वर्तमान वेतनमान में पदोन्नत/प्लेसमेंट देते हुए ‘डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन’ (Deputy Director of Education) के पद पर तैनात किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही सभी 14 अधिकारियों को अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नियुक्ति रद्द होने की चेतावनी: आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना नया पदभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसकी यह नियुक्ति स्वतः ही निरस्त (Auto-cancelled) मान ली जाएगी।इन सभी अधिकारियों की तैनाती उनके मौजूदा पे-स्केल (Current Pay Scale) के तहत ही की गई है।अधिसूचना में सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये सभी प्लेसमेंट वैधानिक रूप से सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों से बंधे होंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

