-
Advertisement
वैलेंटाइन डे के मौके पर रोमेंटिक हुई मलाइका, अर्जुन के साथ शेयर की फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब वैलेंटाइन डे पर मलाइका द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट से वे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका अर्जुन कपूर की बाहों में लिपटी हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- भारत पर छाया स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा साड़ी का क्रेज, देश के हर कोने से आ रहे ऑर्डर
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
ये तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @malaikaaroraofficial पर शेयर की है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गई इस तस्वीर को अब तक 376,211 लाइक्स मिल चुके हैं। इस फोटो में अर्जुन और मलाइका के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। फोटो पर बॉलीवुड सितारों समेत कई अन्य लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
