-
Advertisement
अनिल शर्मा बोले: सदर की जनता जिस पार्टी से कहेगी, वहीं से लड़ूंगा चुनाव; नहीं तो बैठ जाउंगा घर
Last Updated on August 26, 2022 by sintu kumar
मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा(Mandi Sadar MLA Anil Sharma) ने उनके कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में शामिल हो जाने की खबरों का खंडन किया है। दिल्ली से लौटने के बाद अनिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस में शामिल होने जो खबरें चल रही हैं वे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी कांग्रेस और बीजेपी ( Congress and BJP) के शीर्ष नेतृत्व से बात हुई है और उन्होंने अपनी बात विस्तार से रख दी है। उन्हें दोनों दलों की तरफ से ऑफर है। अब दिल्ली से लौटने के बाद वे सदर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं। सदर क्षेत्र की जनता जिस दल से चुनाव लड़ने को कहेगी, उसी दल से चुनाव लडूंगा, यदि चुनाव ल लड़ने को कहेगी तो घर बैठ जाउंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी निर्णय होगा वो सबसे सामने होगा, ना कि बंद कमरे में।
यह भी पढ़ें- अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर बोले- एक नई जिम्मेदारी है पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम करेंगे
अनिल शर्मा ने बताया कि सोनिया गांधी( Sonia Gandhi) की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलकर अपनी बात रखने को कहा था। प्रियंका गांधी से विस्तार से बात हुई है और उन्होंने बताया है कि 2017 में उन्होंने किन कारणों से कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई और उन्हें भी उन्होंने मंत्रीपद छोड़ने के बाद उनके साथ हुई बातों की विस्तार से जानकारी दे दी है। जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda)ने अनिल शर्मा को संगठन के साथ चर्चा के बाद आगामी निर्णय लेने को कहा है। वहीं अनिल शर्मा ने भाजपा को यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भाजपा उनकी बेकद्री पर स्पष्टीकरण देती है तो ही वे पार्टी में बने रहने पर विचार करेंगे।