-
Advertisement
मंडी में विवाहिता ने लगाया युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप
Last Updated on October 26, 2022 by sintu kumar
मंडी। जिला में जोगिंदर नगर (jogindernagar) में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लड़भड़ोल (Ladbhadol) क्षेत्र की विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस थाने में बताया कि उसकी उम्र 20 जबकि लड़के की उम्र 22 वर्ष है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल पत्नी के दूसरे पति ने मासूम से किया दुष्कर्म, रोहड़ू में छात्रा ने लगाया फंदा
उसने बताया कि रविवार करीब दस बजे युवक ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकिंदर नेगी (DSP Padhar Lokinder Negi) ने की है। उन्होंने कहा कि विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला का मेडिकल करवा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।