- Advertisement -
शिमला। नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) के लिए नामांकन दाखिल करने की मियाद खत्म हो गई है। नगर निगम चुनाव के लिए 22 मार्च से 24 मार्च तक नामांकन (Nominations) दाखिल करने का समय प्रत्याशियों को दिया गया था। आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर (Dharamshala-Mandi-Solan-Palampur) नगर निगम के 64 वार्ड के लिए 350 नामांकन दाखिल हुए हैं। अब चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा नामांकनों की समीक्षा की जाएगी। सबसे ज्यादा नामांकन पहली बार नगर निगम बनी मंडी (MC Mandi) में दाखिल हुए हैं। नगर निगम मंडी में 102 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसके अलावा पालमपुर में भी पहली बार नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे हैं। यहां भी 89 नामांकन दाखिल हुए हैं। धर्मशाला नगर निगम में 86 नॉमिनेशन फाइल हुए हैं। सोलन नगर निगम चुनाव (Solan Municipal Corporation Election) के लिए सबसे कम नामांकन दाखिल हुए हैं। सोलन में 73 नामांकन दाखिल हुए हैं।
इसके अलावा पंचायत चुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल प्रक्रिया पूरी हो गई है। पंचायत चुनाव के लिए धर्मपुर ब्लॉक, नगर पंचायत कंडाघाट, चौपाल ब्लॉक, ब्लॉक टूटू, नगर पंचायत चिड़गांव, नगर पंचायत नेरवा, नगर पंचायत आनी, नगर पंचायत निरमंड, नगर पंचायत अंब के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आपको बता दें कि जिन नगर पंचायतों में चुनाव नहीं हुए थे वहां नगर निगम के साथ ही चुनाव का शेड्यूल तय किया गया है। नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों के लिए भी नॉमिशेन फाइन करने की डेडलाइन खत्म हो गई है।
- Advertisement -