-
Advertisement
बुजुर्गों का सहारा बनेगा MCShimla, संस्था के साथ साइन करेगा MOU
शिमला। नगर निगम शिमला (MC Shimla) शहर के बुजुर्गों का सहारा बनेगा। खलीनी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission)के तहत चल रहा डे केयर सेंटर (Day Care Center) अब ग्रांट बंद होने के बावजूद सुचारू रहेगा। ग्रांट बंद होने से सेंटर एक साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा है, जिससे शहर के बुजुर्ग खासी परेशानी उठा रहे थे। वहीं अपनी समस्या लेकर महापौर से मिले शहर के बुजुर्गों की समस्या को प्राथमिकता पर रखा और सेंटर दोबारा शुरू करने की सौंगात बुजुर्गों को दी। यही नहीं एमसी हेल्प ऐज संस्था (MC Help Age Organization)के साथ जल्द की एक एमओयू ( MOU)करेगा। जिसके तहत एमसी और संस्था दोनों मिल कर शहर के बुजुर्गों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसके अलावा महापौर वार्ड स्तर पर बुजुर्गों के बैठने के लिए उपयुक्त जगह विकसित करने की योजना भी बना रहे है। जिसके तहत वार्ड स्तर पर जगह उपलब्ध होने पर सेनियर सिटीजन रूम बनाया जाएगा, जहां वे बैठक कर अपने अकेलेपन को मनोरजन के जरिए दूर कर सकेंगे।
अपनी समस्याओं को रखा महापौर के सामने
वहीं महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को खलीनी में स्थित डे केयर सेंटर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिकरत की। इस दौरान शहर के करीब 200 वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे । भावनात्मक कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याओं के साथ शहर की बेहतरी के अपने सुझाव महापौर के समक्ष रखे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सेंटर में शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने की मांग महापौर के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि शौचालय सेंटर के बाहर नीचे है , ऐसे में उन्हें आने- जाने में परेशानी होती है। सेंटर के लेंटर पर खाली जगह है, जहां शौचालय बनाया जा सकता है , वहीं महापौर ने तरंत प्रभाव से शौचालय बनवाने के निर्देश जारी किए। इस दौरान मौजूद रहे लोगों ने सेंटर के लिए आर्थिक मदद जुटाने के लिए धन राशि दान की , जिसमें पार्षद आलोक मठानिया ने भी राशि उपलब्ध करवाई , जबकि महापौर अपने मानदेय का 50 प्रतिशत हर महीने सेंटर को देंगे। खलीनी स्थित डे केयर सेंटर को दोबारा शुरू करने और इसके सुचारू संचालन में एमसी हर संभव मदद करेंगा। जल्द ही हेल्प ऐज संस्था के साथ एमओयू किया जाएगा और एमसी संस्था के साथ मिल कर शहर के बुजुर्गो की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

