-
Advertisement
हिमाचल मौसम: प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, बारिश की भी जताई संभावना
Last Updated on April 17, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश के साथ ही तेज गर्म हवाएं (Strong Winds) चलने वाली हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सोमवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी (Warning) जारी हुई है। इसके साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बता दें कि मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही धूप के चलते ही हिमाचल में पर्यटकों (Tourists) की भारी भीड़ है। हिमाचल के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से पूरी तरह से पैक हो गए हैं। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की भी भारी भीड़ है। जिसके चलते हर जगह जाम की स्थित बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: पर्यटकों को खींच रही हिमाचल के पहाड़ों की ठंडक, 24 घंटों में शिमला पहुंचे 11,596 वाहन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश (Rain) होने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, राज्य में सूखे जैसी स्थिति होने की वजह से प्रदेश में किसान और बागवान आसमान में टकटकी लगाए हुए हैं। सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम के पौधे मुरझाने लग गए हैं। इसके नतीजे में इस साल कृषि और बागवानी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…