-
Advertisement

हिमाचल : हरगिज ना जाएं नदी-नालों के पास, 14 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी
शिमला। प्रदेश में बारिश (Rain) ने तांडव मचाया हुआ है। अब तक करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। भूस्खलन ने लोगों की जान भी ले ली है। वहीं प्रदेश की तमाम सड़कें प्रभावित हैं। अभी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त (!4th August) को बहुत ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसके अलावा 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसलिए पर्यटकों, प्रवासियों और स्थनीय लोगों को पहाड़ियों, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा में विधेयक पेश, जबरन धर्म परिवर्तन करवाया तो होगी सजा
वहीं निथर उपतहसील में कई ग्रामीण बेघर हो गए हैं। कई लोगों के घर भी तबाह हो गए हैं। वहीं कई लोगों के घर ढहने की कगार पर हैं। ग्राम पंचायत घाटू के डपलाड़ गांव (Dapalad Village) में टिकम राम का घर भारी बारिश से भूस्खलन की जद में आकर पूरी तरह से तबाह हो गया है। इसी पंचायत के तहत करोड़ गांव के शिव रामए छाया राम और ओम प्रकाश का घर भी रहने योग्य नहीं बचा है।
लोगों ने प्रशासन से उम्मीद लगाई है मगर अभी तक किसी भी अधिकारी ने आकर नुकसान का जायजा नहीं लिया है। वहीं ग्राम पंयायत घाटू के प्रधान भाग राम ने कहा कि इस बरसात ने पंचायत को तबाह कर दिया है। लोगों को भारी परेशानी आ रही है। मनरेगा के तहत रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। नुकसान के बारे में पटवारी से बात की गई है। वह जल्द नुकसान का जायजा लेने आएंगे। वहीं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह (SDM Nirmand Manmohan Singh) ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group