-
Advertisement
Himachal में भारी बारिश के साथ Landslide का खतरा, सात जिलों में Alert जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ भूस्खलन (Landslide) का अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट (Alert) सात जिलों के लिए जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में 65 से 115 मिमी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा शनिवार को इन सात जिलों सहित बिलासपुर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में मौसम विभाग ने जारी किया Yellow alert, 10 व 11 जुलाई को होगी भारी बारिश
भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी हासिल करने की सलाह दी गई है। सरकार ने सभी डीसी को इस चेतावनी को लेकर पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, शुक्रवार सुबह से अधिकतर इलाकों में बादलों के बीच धूप भी खिली हुई है। दोपहर बाद से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है शुक्रवार से रविवार तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से नुकसान भी हो सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


