-
Advertisement
HP_Weather : हिमाचल में बदलेगा मौसम; एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ की चेतावनी
Last Updated on March 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे तापमान में एक बार फिर लगाम लगेगी। हिमाचल में बुधवार से बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall)के आसार हैं। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Department) ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह प्रदेश में मौसम के खराब रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निर्देशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा। मौसम के करवट लेने से तापमान में भी कमी आएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला में हल्की बूंदाबांदी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार और वीरवार को अंधड़ का येलो अलर्ट (thunderstorm alert) है। 12 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 11 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 14 मार्च तक यह सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -2.5 डिग्री व सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश भर में बादल और धूप का मिलाजुला असर देखने को मिला।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group