-
Advertisement
Milkfed/ CM Sukhu / Jairam Thakur
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक पशुपालक ने करीब 500 लीटर दूध सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के चक्कर प्लांट के बाहर बहा दिया। बल्ह क्षेत्र के किसान रवि सैनी का आरोप है कि दो दिन से मिल्कफेड द्वारा दूध नहीं लिया जा रहा है। इससे उसे 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मजबूरी में उसने दूध सड़कों पर बहाया है।रवि सैनी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और किसानों की आर्थिकी में सुधार करने के दावों की पोल खोल रहा है। इस के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम पर तंज कसा कि पूरे देश में जाकर मुख्यमंत्री जी ख़ुद को किसान हितैषी बताते हैं। दूध के नाम पर झूठ बोलते हैं जबकि प्रदेश में दुग्ध उत्पादक अपना दूध सड़कों पर फेंकने को मजबूर हैं….

