-
Advertisement
हिमाचल में नाबालिग भाई ने किया बहन से R#ape,15 वर्षीय लड़की ग#र्भवती, 4 माह से धमका कर रहा था ज#बरदस्ती
Himachal R#ape Case : हिमाचल के मंडी जिले (Mandi Distt) से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय सगी बहन के साथ जबरन दु#ष्कर्म (R#ape) करने का आरोप लगा है। लड़की अब ग#र्भवती है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी नाबालिग भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज
घिनौनी वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां उसके ग#र्भवती होने की पुष्टि हुई। जब परिजनों ने पीड़िता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि पिछले करीब 3-4 महीनों के दौरान 14 वर्षीय छोटे भाई ने उसकी मर्जी के खिलाफ घर में उसके साथ कई बार दु#ष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत और डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नाबालिग भाई के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। एसपी मंडी (SP Mandi) विनोद कुमार के मुताबिक चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए कानून के दायरे में रहकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-संजीव

