-
Advertisement
हिमाचल: नाबालिग छात्रा के साथ इंस्टाग्राम दोस्त ने होटल में किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त (Instagram Friend) ने नाबालिग छात्रा के साथ उपमंडल बंगाणा स्थित एक में दुष्कर्म (Rape) किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित नाबालिग ने इस घटना के संबंध में युवक के खिलाफ शिकायत देते हुए एफआईआर (FIR)दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बाप समान कलयुगी ताऊ ने डेढ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
जिला के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर हुई थी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते युवक मैसेज करता रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होती चली गई। इसी बीच युवक और युवती का दो तीन बार मिलना भी हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे उपमंडल मुख्यालय बंगाणा बुलाया। आरोपी युवक पास ही के एक संस्थान में शिक्षा ग्रहण करता है।
आरोपी युवक ने पीड़िता को उपमंडल मुख्यालय के एक होटल (Hotel) में खाना खिलाया। जिसके बाद उसे होटल के एक कमरे में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से उसकी वीडियो भी बना डाली। युवती को इस वीडियो के बारे में जानकारी उसके परिचित लोगों से मिली। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है। डीएसपी हरोली (DSP Haroli) अनिल पटियाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले में तमाम तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

