- Advertisement -
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला की सबसे ऊंची चूड़धार यात्रा (Churdhar Yatra) से लौटते समय गायब (Missing) हुई उत्तराखंड की महिला तीन दिन बाद सुरक्षित मिल गई है। यह 58 वर्षीय उत्तराखंड की महिला जानकी देवी नौहराधार तहसील के घंडूरी गांव में अकेले ही पहुंच गई। महिला किसी तरह से घंडूरी गांव पहुंची और अपने बेटे को फोन (Phone) किया। महिला ने बताया कि वह वापस लौटते समय रास्ता भटक गई थी और किसी अन्य रास्ते पर चली गई थी। जिसके बाद और चलते चलते उपमंडल संगड़ाह के घंडूरी गांव में पहुंच गई। सूचना मिलते ही परिजन महिला को लेने के लिए सराह से घंडूरी पहुंचे और उसे सकुशल पाकर राहत की सांस ली।
बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand) के कालसी की रहने वाली जानकी देवी 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकली थी। इस दौरान महिला का पूरा परिवार भी उसके साथ ही था। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय महिला आगे निकल गई और रास्ता भटक गई। परिजन जब नीचे पहुंचे पहुंचे तो महिला को ना पाकर परेशान हो गए। उसके बाद उन्होंने महिला की तलाश शुरू की। लेकिन उन्हें महिला का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने महिला के लातता होने की सूचना चौपाल पुलिस (Chopal Police) को दी। डीएसपी राज कुमार ने चौपाल थाना व पुलिस सहायता कक्ष पुलवाहक की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया था। इसी बीच महिला के मिलने की खबर सामने आई है। बता दें कि चूड़धार की यात्रा पर कई लोग रास्ता भटक जाते हैं। इनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
- Advertisement -