-
Advertisement
बैरा स्यूल में मिली डियूर के युवक की लाश, टैटू व राखी से पहचाना
चम्बा। 12 अगस्त को गांव डियूर (Diur) का युवक गायब हो गया था। उसका शव बैरा स्युल नदी में मिला है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (Rajesh Kumar) उम्र 25 वर्ष पुत्र तुला राम (Tula Ram) वासी गांव चनेली डाकघर डियूर के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज चंबा में लाया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उसके शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी। सूचना मिलते ही प्रधान व पुलिस पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें:मणिमहेश यात्रा पर जा रही थीं मां-बेटी, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली जान
मृतक युवक के शरीर पर टैटू व राखी को देखकर पहचान की गई। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर गया हुआ था जिसके बाद वापस आ रहा था। इस दौरान मोबाइल (Mobile) पर परिजनों से भी बात हुई थी लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। उधर डीएसपी चम्बा अभिमन्यु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



