-
Advertisement
SEHB कर्मियों से MLA जनार्था की अपील- काम पर लौटें, 4 जून को बुलाई AGM
Shimla News: राजधानी शिमला में कचरा प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। बीते शुक्रवार से SEHB कर्मचारी लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बीते कल भी कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों को मनाने का प्रयास हुआ। अब इस मामले पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था ने प्रतिक्रिया दी है। हरीश जनार्था ने कहा कि 4 जून को AGM बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग दस फ़ीसदी की वेतन वृद्धि की है, जिसे पूरा करने के लिए भी तैयार है लेकिन इसका फैसला AGM में हो सकता है। इस दौरान हरीश जनार्दन ने कर्मचारियों से कम पर लौटने की अपील की है।
सीएम के वापस आते ही फैसला लिया जाएगा
हरीश जनार्था ने SEHB कर्मचारियों से पुनः काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग दस फ़ीसदी की वेतन बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी का फैसला एजीएम में संभव है, ऐसे में 4 जून को एजीएम बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सीएम के साथ भी इस विषय पर चर्चा चल रही है। सीएम के वापस आते ही इस विषय पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। इस दौरान हरीश जनार्था ने कहा लेकिन कर्मचारियों को भी संयम बरतना होगा। उन्होंने SEHB कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि शिमला में टूरिस्ट सीजन चल रहा है ऐसे में कर्मचारियों को कम पर लौटना चाहिए। आने वाली 4 तारीख को होने वाली एग्जाम में उनकी मांगों पर फैसला होगा. साथ ही संभव हुआ तो पिछली एजीएम में हुए फैसलों को भी रिव्यू किया जाएगा.।
नगर निगम लिखित में देने को तैयार नहीं
वहीं, मामले पर SEHB कर्मचारी यूनियन अभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बीते कल नगर निगम के साथ इस बारे में चर्चा हुई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने कर्मचारियों की मांगे माननीय का आश्वासन दिया है लेकिन नगर निगम लिखित में देने को तैयार नहीं है. ऐसे में हड़ताल जारी रहेगी। SEHB कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग 10 फ़ीसदी वेतन बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें भी 4, 9, 14 के अधीन लाया जाए। इसके अलावा SEHB कर्मचारी उनकी सेवाओं के लिए ग्रेच्युटी के प्रावधान की भी मांग कर रहे हैं।
संजू चौधरी

