-
Advertisement
एमएलए ऑफिस गए तो गायब मिले एसडीएम, गुस्से में खाली कुर्सी पर ही रख दिया विज्ञापन
रोनहाट। शिलाई (Shillai) में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। जाहिर यहां व्यवस्थाएं (Arrangements) दुरुस्त होनी चाहिए। प्रशासन को भी हर समय तैयार रहना चाहिए। मगर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त ना करने पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन (MLA Harshvardhan) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हुआ यूं कि जब विधायक मंगलवार को एसडीएम (SDM) के कार्यालय में पहुंचे तो वहां उन्हें कुर्सी खाली मिली। इस पर उन्होंने खाली कुर्सी पर ही विज्ञापन रखकर अपना रोष प्रकट कर डाला।
यह भी पढ़ें:छात्रा से अमानवीय व्यवहार करने वाले एचआरटीसी परिचालक पर गिरी गाज किया तबादला
ज्ञात रहे कि रोनहाट के खिजवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड (Landslie) की चपेट में आने से चार मासूमों सहित छह लोग मकान के मलबे में दब गए थे। शिलाई की अधिकतर सड़कें (Roads) बाधित हैं और यातायात ठप है। पेयजल योजना भी प्रभावित है। वहीं बिजली भी नहीं है और लोग अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं। मगर सरकार और प्रशासन मौन बने हुए हैं। व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई हैं। यह बात शिलाई के विधायक (MLA) और उप नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि शिलाई के लोग भारी परेशानी से गुजर रहे हैं और अधिकारी अपने दफ्तरों से गायब पाए जा रहे हैं। मैं एसडीएम के ऑफिस में गया तो वहां कोई भी अधिकारी नहीं पाया गया। इसके चलते मजबूरी में खाली कुर्सी पर ही विज्ञापन को रखना पड़ा। उन्होंने इसे बेहद गैर संवेदनशील रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गई और अधिकारी ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कों का ठेका ऐसे लोगों को दे दिया है जिनके पास मशीनें तक भी नहीं है। बीजेपी सरकारी धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियां करवा रही है। इतनी दुखद बात है कि इतना बड़ा होने पर भी किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार (Victim Family) को आर्थिक सहायता नहीं पहुंचाई। रैलियों पर तो कराड़ों खर्च किए जा रहे हैं। चुनावी वर्ष में झूठी घोषणाएं कर जनता को ठगा जा रहा है। बीजेपी की घोषणाएं केवल कागजों में ही पूरी हुई हैं, क्योंकि बीजेपी (BJP) केवल नोटिफिकेशन को ही विकास समझती है। शिलाई स्वास्थ्य सेवाओं का भी बुरा हाल है।
अस्पताल (Hospital) में डॉक्टर तक नहीं हैं। व्यवस्थाओं की कमी के चलते लोगों की जानें जा रही हैं। सरकारी दफ्तरों में स्टाफ भी नहीं है। इस दौरान शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीता राम शर्माए ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरी राम सिंगटा उर्फ़ राजू शास्त्री, लाला संत राम शर्माए रतन सिंह शर्मा, पूर्व प्रधान भवान सिंह ठाकुर, गीता राम तोमर, गुलाब सिंह ठाकुर आदि दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


