-
Advertisement
Money laundering: चीनी लिंक वाले 1000 करोड़ से ज्यादा के हवाला ट्रांजैक्शन का पता चला
नई दिल्ली। भारत (India) की तरफ से चीनी कंपनियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कारवाई के बीच देश में मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। फर्जी कंपनियों के सहारे भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार करने वाली कुछ कंपनियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 1000 करोड़ से ज्यादा के हवाला ट्रांजैक्शन (Hawala transaction) का पता चला।
भारत में फर्जी बिजनस करने के नाम पर 100 करोड़ का अडवांस लिया!
बतौर रिपोर्ट्स शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का यह खेल चलाया जा रहा था। रैकेट में कई चीनी नागरिक, उनके भारतीय सहयोगी, बैंक कर्मचारी आदि शामिल थे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ चाइनीज और उनके भारतीय सहयोगी फर्जी कंपनियों के सहारे मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इन चाइनीज कंपनियों, उनके सहयोगियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। जांच में पता चला कि इन चाइनीज व्यक्तियों के आदेश पर फर्जी कंपनियों के 40 से अधिक बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। इनमें एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा कराई गई।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रूस ने बना ली दुनिया की पहली Covid-19 वैक्सीन, पुतिन की बेटी को भी लगाया गया टीका

कहा जा रहा है कि यह एक बहुत बड़ा नेक्सस हैं जो फर्जी कंपनियों के आधार पर हवाला का कारोबार कर रहा था। चाइनीज कंपनियों की सब्सिडियरी कंपनियों और संबंधित लोगों ने शेल कंपनियों से भारत में फर्जी बिजनस करने के नाम पर करीब 100 करोड़ का अडवांस लिया है। जांच में पाया गया कि इन पैसों से हवाला का कारोबार किया गया। इस काम में कई बैंक कर्मचारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल पाए गए हैं। हवाला कारोबार जांच में अमेरिकी डॉलर और हॉन्ग कॉन्ग में ट्रांजैक्शन किए गए हैं। फिलहाल तमाम पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

