- Advertisement

जब प्रशासन सोया तो खुद उतरीं सड़क पर: महिला ने अकेले भरा जानलेवा गड्ढा, लोग कर रहे सलाम
Viral video: बारिश के मौसम में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें न केवल यातायात को बाधित करती हैं, बल्कि आए दिन जानलेवा हादसों का कारण भी बनती हैं। अक्सर लोग ऐसी समस्याओं के लिए प्रशासन को कोसकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वायरल वीडियो में एक महिला प्रशासन के भरोसे बैठने के बजाय खुद सड़क के एक बड़े गड्ढे को भरती हुई नजर आ रही है।
A mother’s heart did what the authorities failed to do.
Frustrated by Bengaluru’s dangerous potholes, she brought soil herself and filled the road. Shame on the GBA and the Urban Development Minister for forcing citizens to do the government’s job.
This is not governance. It’s… pic.twitter.com/5cJh6YkEKe
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) July 26, 2026
यह वीडियो @sanatan_kannada ने एक्स पर शोयर किया है। वीडियो आईटी सिटी बेंगलुरु का बताया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की कई सड़कों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। एक व्यस्त मार्ग पर काफी बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया था। इसे देखकर महिला ने इंतजार करने के बजाय खुद ही समस्या का समाधान करने का फैसला किया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला सड़क किनारे निर्माण सामग्री (कंक्रीट/रोड़ी) की दो बोरियां लेकर खड़ी होती है। इसके बाद वह निडर होकर सड़क के बीच बने गड्ढे में पहले बड़े पत्थर डालती है और फिर दूसरी बोरी की सामग्री उड़ेलकर उसे समतल करने का प्रयास करती है। महिला का एकमात्र मकसद यह था कि वहां से गुजरने वाले किसी भी राहगीर का एक्सीडेंट न हो।
दोपहिया चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स महिला के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की मिसाल है। देश को ऐसे ही नागरिकों की जरूरत है। वहीं, दूसरी ओर कई यूज़र्स ने स्थानीय नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जिस काम के लिए जनता भारी टैक्स भरती है, अगर वही काम आम लोगों को खुद करना पड़े तो यह प्रशासन के लिए बेहद शर्मनाक है।
पंकज शर्मा

