-
Advertisement
Big Breaking : मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा नहीं रहे, खुदकुशी की आशंका
मंडी। हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी दुखद खबर है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा (MP Ramaswaroop Sharma) का निधन हो गया। हालांकि, अभी पुष्टि तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी की है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीक ही उनका निवास स्थान है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाया है। क्योंकि गेट अंदर से बंद था, उनके स्टाफ के फोन करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गेट तोड़ा।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक रामस्वरूप शर्मा (62) को फंदे से उतारकर जब अस्पताल ले जाया जा रहा था उस समय उनकी मौत हो गई। अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नहीं आई है। बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।
10 जून, 1958 को जन्मे रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंदर नगर (Joginder Nagar) के रहने वाले थे। वह सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के मंडी जिला के संगठन सचिव बने और बाद में हिमाचल प्रदेश बीजेपी के संगठन सचिव बने। वह बीजेपी सरकार के वक्त खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्हें पार्टी ने 2,014 में (Mandi Lok Sabha constituency) मंडी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो उन्होंने उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी व तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह (Then CM Virbhadra Singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह को 39,7,96 वोटों के अंतर से पराजित किया था। पार्टी ने उन्हें दोबारा 2,019 में अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज करवाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

