-
Advertisement
अनुराग के निजी प्रयासों को नड्डा की हरी झंडी- Himachal भेजे मेडिकल उपकरण
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP national president) जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आज केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हिमाचल (Himachal) के कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के लिए भेजे जा रहे मेडिकल उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि सेवा ही संगठन को अपना मूलमंत्र मानकर बीजेपी के कार्यकर्ता देशवासियों की हरसंभव सहायता में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं । अपने सामर्थ के हिसाब से हर व्यक्ति सेवा के अपने धर्म को निभा रहा है और इसी क्रम में हिमाचल से अनुराग ठाकुर अपने मूल प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों व कोविड मरीज़ों के लिए मेडिकल उपकरण भेजने का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों को घर द्वार मुफ़्त उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रही अनुराग ठाकुर की पहल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल यूनिट्स इन मेडिकल उपकरणों को हिमाचल के सभी 12 ज़िलों में पहुंचाकर सेवाकार्य में जुट जाएगी।
यह भी पढ़ें:कोरोना के मामलों में गिरावट जारी-कांग्रेस सांसद Rajeev Satav समेत मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
https://twitter.com/JPNadda/status/1393806733198327810
अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा सेवा ही संगठन अभियान में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी 12 ज़िलों में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपने निजी प्रयासों से मेडिकल उपकरण (Medical Equipment) और सहायता सामग्री भेजने का का बीड़ा उठाया। हमारे इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बल मिलेगा। उधर, सीएम जयराम ठाकुर ने भी जेपी नड्डा तथा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया है।
https://twitter.com/jairamthakurbjp/status/1393854804502274050
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने इस कहा कि अनुराग ठाकुर ऐसे मुश्किल वक़्त में प्रदेश के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस कोविड.19 महामारी से लड़ रहा है और जन सेवा के कार्य में अपने आप को आगे रखकर कार्यरत है। इस महामारी से जो युद्ध चल रहा है उसमें कोरोना हारेगा और हम जीतेंगे। हिमाचल के सभी 12 ज़िलों में भेजे ये मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री…
– थ्री प्लाइ मास्क -3,00,000
-एन-95 मास्क -50,000
–ग्लव्स -25,000
-फ़ेस शील्ड -10,000
-पीपीई -किट -7,000
– ऑक्सीजन मास्क -6,000
-एनआरएम -3,200
-ऑक्सीजन रेगुलेटर -1,500
-नेजल कैनुला -250
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

