-
Advertisement
Naina Devi | Tempo TravellerDevotee | Accident
शक्तिपीठ नयनादेवी में मंदिर के दर्शन करने आए दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। टैंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु जब कोला वाला टोबा के समीप संनटीना यात्री निवास के पास पहुंचे तो ये हादसा हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी लोग मंदिर दर्शन के बाद वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

