-
Advertisement
लापरवाहीः बिलासपुर में मतदाता सूचियों से गायब रहे कई नाम, नहीं डाल पाए वोट
बिलासपुर।पंचायती राज संस्थाओं (Panchayati Raj Institutions) के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर जिला ( Bilaspur Distt) में एक दो नहीं बल्कि सैंकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे, जिसके चलते वे वोट नहीं डाल पाए। कई मतदाता जब सुबह सवेरे पोलिंग स्टेशन( Polling station) पर वोट डालने के लिए पहुंचे तो सूची में उनके नाम गायब थे।
यह भी पढ़ें: #panchayatelection:मतदान के लिए गजब का उत्साह, शतक पार कर चुके बुजुर्गों ने भी डाला Vote
झंडूता विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत बडगांव में करीब सौ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। वहीं, बिलासपुर मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम पंचायत बामटा में भी कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। जिसके चलते मतदाताओं को मतदान करने का मौका नहीं मिल पाया। इसके अलावा पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बडिय़ां सामने आई हैं। विधानसभा क्षेत्र झंडूत्ता की ग्राम पंचायत बडग़ांव, बरठीं, सुन्हानी, बलोह, छत, कोटलु ब्राह्मणा, पपलाह, करलोटी, कपाहड़ा सहित अन्य पंचायतों में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटने की शिकायत निर्वाचन अधिकारी से की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के मददेनजर मतदाता सूचियों के पुनर्रीक्षण का कार्य पंचायत सचिवों कर रहे थे। जिन्होंने लिस्ट पंचायत घर में लगाई थीं। ऐसे में लोगों को अपने नाम को लेकर सजग रहना चाहिए था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

