- Advertisement -
केलांग। हिमाचल का जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में पहली बार पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 (National Ice Hockey Championship 2022) का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आइस हॉकी रिंक काजा में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Ice Hockey Association of India) द्वारा करवाया जाएगा। इस बारे में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से लाहुल स्पीति को राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी का पत्र प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 13 मार्च, 2022 से 20 मार्च तक आइस हॉकी रिंक में आयोजित की जाएगी। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहुल स्पीति का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा से मिला और राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
एसोसिएशन ने बताया कि इससे पहले यहां पर महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है। ऐसे में इस बार पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन मिलना स्पीति के लिए बड़ी बात है। वहीं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी का अवसर मिला है। इसके आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वर्ष दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता यहां होने जा रही है। आइस हॉकी से अब स्पीति की पहचान खेल जगत में व्यापक स्तर पर होने लगी है। वहीं स्पीति के बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। जिससे यहां के पर्यटन उद्योग को भी नए पंख लगेंगे।
आईटीबीपी, लदाख स्काउट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लदाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेंगी। 12 मार्च तक सभी टीमें काजा पहुंच जाएगी। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी इस प्रतियोगिता में भी मौजूद रहे।
लाहुल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) सेवाएं पूरी तरह बाधित हो चुकी थीए लेकिन स्थानीय प्रशासनए बीआरओ और मनरेगा के संयुक्त सहयोग से सड़कों को बहाल करना शुरू हो गया है। बुधवार को एसडीएम केलांग (SDM Kelong) प्रिया नागटा ने केलांग से उदयपुर रूट पर जाने वाली एचआरटीसी बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। लाहुल में भारी बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो जाते हैं। ऐसे में बस सुविधा को सुचारू करना काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, मनरेगा के सहयोग से कई मार्गों को खोलने का कार्य तीव्र गति से चला है। इसी कड़ी में उदयपुर केलांग रूट पर बस सुविधा बहाल हो पाई है। एसडीएम प्रिया नागटा ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में घाटी के अन्य रूटों पर भी बस सुविधा बहाल हो जाएगी।
- Advertisement -