-
Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू ने लिया बाबा बैजनाथ का आर्शीवाद
कांगडा। पंजाब के पूर्व मंत्री और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोमवार को परिवार के साथ प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ धाम (Baijnath) में भोले बाबा के दर्शन किए और उनसे आर्शीवाद ग्रहण किया। उन्होंने इस मौके पर राजनीतिक बयान देने से इनकार कर दिया।
सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू के साथ बैजनाथ में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर की कलाकृतियों तथा वहां लगी देवी- देवताओं की मूर्तियों को गौर से निहारा और मंदिर के पुजारी सुरेंद्र आचार्य से जानकारी हासिल की। इस दौरान बैजनाथ के विधायक एवं सीपीएस किशोरी लाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को मंदिर की तस्वीर व शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य मंत्री के सलाहकार गोकुल बुटेल ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू पिछले 3 दिनों से पालमपुर प्रवास में हैं। वे और 3 दिन तक रुककर रमणीक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बाद में नवजोत सिंह सिद्धू पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध घाटी बीड़-बिलिंग (Bir Billing) के लिए रवाना हुए।

